पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Hemant Sharma Becomes Provincial President Of Jan Chetna Manch

हेमंत शर्मा बने जन चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितौड़गढ़ | जन चेतना मंच राजस्थान की विशेष मीटिंग केशव माधव सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष ऋषभ सुराणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2020-2023 तक के लिए संपन्न निर्वाचन में सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष के लिए हेमन्त शर्मा, महामंत्री डा. चेतन खमेसरा एवं कोषाध्यक्ष जे.पी. सिंघल को मनोनीत किया गया। वर्तमान अध्यक्ष ऋषभ सुराणा के उद्बोधन के साथ ही प्रांत की सभी संगठनात्मक ईकाइयों को भंग करने, स्मारिका प्रकाशन युवा एवं महिला सम्मेलन, नियमित मासिक बैठक, अनिवार्य मतदान संकल्प अभियान सहित व्याख्यानमाला एवं सामयिक विषयों पर जन चेतना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। संरक्षक डा. आई.एम. सेठिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. योगेश व्यास, नंदकिशोर पारीक, जय प्रकाश भटनागर, दिनेश खत्री, लक्ष्मी नारायण डाड, ओम प्रकाश खटोड़, रतन लाल बोहरा, राजेश शर्मा, दिनेश चंडालिया, कैलाश कौशल एवं चांदमल बोकडिय़ा सहित कई सदस्यों की उपस्थिति में हुई।
खबरें और भी हैं...