- Hindi News
- National
- Vana News Rajasthan News History Of Bhamashah The Financial Help Of The State In Mewar Taxpayers Should Likewise Come Forward In The National Interest
मेवाड़ में राज्य के आर्थिक मददगार भामाशाह का इतिहास, करदाता इसी तरह देशहित में आगे आएं
मंदी का दौर पहले से चल रहा है।कोरोनो वायरस जैसी नई समस्याएं भी आई है।करदाता बेहतर अदायगी से देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में सरकार की बड़ी मदद कर सकते हैं। मेवाड़ के इतिहास में तो भामाशाह एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिन्होंने राज्य की रक्षा के लिए अपनी संपति भेंट कर दी।
यह बात मुख्य आयकर आयुक्त उदयपुर आशीष वर्मा ने गुरुवार शाम होटल पदमिनी में आयोजित आयकर जागरुकता शिविर को बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ रीजन में 43 करोड़ का टारगेट रखा गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि टारगेट पूरा करेगें। वर्मा ने कहा कि चित्तौड़ वीरों की भूमि है। जिस तरह महाराणा प्रताप को भामाशाह ने आर्थिक मदद कर योगदान दिया था। उसी प्रकार कर दाता टैक्स जमा करवा कर देश हित में योगदान दे। प्रधान आयकर आयुक्त आरके सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों को हमेशा लोगों के बीच रहना चाहिए। इससे कर संबंधी कई भ्रांतियां दूर होती है। कॉन्फिडेंस बढ़ता है। ऐसे सेमिनार से विभाग को फीडबैक मिलता है।कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ रेंज के अपर आयुक्त एम रघुवीर, कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष गोपाल मूंदडा, सीए ब्रांच अध्यक्ष बीके डाड, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विनीत पालीवाल भी मंचासीन थे। स्वागत एम रघुवीर, उपायुक्त मेहुल भरत जैन, आयकर अधिकारी श्रीराम मीणा,दिलीप राठौड़, कर सलाहकार संघ के प्रांतीय सचिव सीए राकेश सिसोदिया, संजय तिवाड़ी, वैभव सोमानी, पियूष अग्रवाल,सुनील भंडारी ने किया।वरिष्ठ सीए और कर सलाहकार अर्जुन मूंदड़ा, डा. आईएम सेठिया, राजकुमार तातेड़ और आरके न्याती ने प्रतिक चिन्ह भेंट किए। संचालन सीए नीरव दोशी ने किया। आभार अपर आयकर आयुक्त एम रघुवीर ने व्यक्त किया।
यस बैंक में खाता है, अब कैसे जमा कराएं टैक्स?
हाल में डिफाल्टर हुआ यस बैंक भी इस कार्यक्रम में चुटकी और बहस का विषय बना। खुले सत्र में मार्बल व्यवसायी रामेश्वर हेड़ा ने अधिकारियों से पूछा कि उनका खाता यस बैंक में है। हम एडवांस टैक्स जमा करवाना चाहते है। बैंक अन्य कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर रहा है।इस पर एसबीआई प्रबंधक ने कहा कि उनके बैंक में नया खाता खुलवाकर कर दाता टैक्स जमा करवा सकते है। कई व्यवसायियों सहित कर सलाहकारों ने अन्य विषयों पर अपनी जिज्ञासा व शंकाएं रखी। अधिकारियों ने उनका समाधान किया।
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ लें
आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने बताया कि विभाग की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी करदाता के लिए लाभदायक है। केस लड़कर उतना रिलीफ नही मिल सकता है। जितना सेटलमेंट में फायदा है।