- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Holi Festival Celebrated In Acharya Nansenagar College
आचार्य नानेशनगर काॅलेज में मनाया होली पर्व
चित्तौड़गढ़ | आचार्य नानेश परिसर में शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने होली पर्व पर धर्म, सम्प्रदाय व जाति की संकीर्णता के बंधन तोड़ भाई चारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगों द्वारा जीवन की खुशहाली, उमंग, उत्साह,प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए होली का पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने श्वेत वस्त्रों धारण करते हुए होली के गीतों की धुन में एक दूसरे के गुलाल लगाकर एक जुट होकर भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। संस्था के निदेशक जेएस फौजदार, एडवाइजर जीके बोहरा, उप महाप्रबंधक डा. राजपाल चौधरी ने नानेश परिवार व देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी।