संविदाकर्मी के भराेसे है अस्पताल
कन्नौज | कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों के पद िरक्त हैं। मजबूरन मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाकर इलाज करवाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र केवल एक संविदाकर्मी मेल नर्स के भरोसे चल रहा है। झ्स केन्द्र से 12 से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्र भी जुड़े हुए हैं। जनप्रतिनिधि व सरकार का इस अाेर कोई ध्यान नहीं है। रोजाना करीब 70-80 रोगी प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं।