स्कूल में सरस्वती की मूर्ति स्थापित की
बेगूं | राउमावि मंडावरी में कलशयात्रा के जुलूस के साथ स्कूल में सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेशकुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित की गई। अतिथि सीबीईओ सतीशकुमार शर्मा, आरपी कन्हैयालाल धाकड़ मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जयनगर, खेड़ी, चेची, डोराई से भी स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।