पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खटीक समाज दोगा शिक्षा के लिए सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय खटीक समाज की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल खटीक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिला महामंत्री राधेश्याम राजू खटीक ने कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य करके समाज का सर्वागींण विकास किया जा सकता है। महामंत्री राजू खटीक ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में बसंतीलाल चांवला चित्तौड़गढ़, शांतिलाल खटीक राशमी, चांदमल खोईवाल मिन्नाणा, सलाहकार कमलेश आमेरिया चित्तौड़गढ़, सुरेश चन्द्र दायमा भदेसर, महामंत्री राधेश्याम राजू खटीक घोसुंडा, जनरल सेकेटरी, कालूराम खटीक चित्तौड़गढ़, सुरेश खोईवाल घोसुण्डा, उपाध्यक्ष मूलचंद आमेरिया चित्तौड़गढ़, पीरू लाल खटीक भादसोडा, नारायण लाल खटीक ताणा, ख्याली लाल खटीक भदेसर, संयुक्त सचिव सोहनलाल खटीक हथियाना, बाबूलाल खटीक सिंहपुर, चंद्रप्रकाश दायमा निम्बाहेडा, संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र खटीक चित्तौड़गढ़, प्रचार प्रसार मंत्री नरेश खटीक कपासन, नारायणलाल खटीक जाशमा, कोषाध्यक्ष चंचल कुमार खटीक नारेला तथा प्रवक्ता पिंटू आमेरिया चित्तौड़गढ़ को बनाया गया।

कालूराम खटीक ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से एकजुट होकर समाज के युवाओं के विकास में कार्य करने एवं जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजसेवा के लिए रक्तदान शिविर, सामूहिक विवाह सम्मेलन, जरूरत मंद युवाओं के लिये शिक्षा में आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया गया। संचालन सुरेश खोईवाल व आभार कानजी खटीक ने जताया।

खबरें और भी हैं...