- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Luggage Scanning Machines Will Be Installed At Railway Stations
रेलवे स्टेशनों पर लगेज स्कैनिंग मशीनें लगेगी
चित्तौड़गढ़ | रेलवे अब स्टेशनों की सुरक्षा को हाईटेक कर रही है। अब यात्रियों को कोई भी सामान ट्रेन में ले जाना है तो पहले उसकी चेकिंग करवानी होगी। इसके लिए रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगेज स्कैनिंग मशीन लगाई जाएगी। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत कोटा रेलवे स्टेशन पर मशीन लगी हुई थी। अब इसे अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगाया जा रहा है जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रेनें अाती व जाती हैं। इनमें से अधिकतर ट्रेनें लंबी दूरी की होती है। इन ट्रेनों में यात्री सवार होते हैं। यात्री जांच के लिए बैग स्कैनर लगाएंगे। सामान की जांच के लिए लगेज स्कैनिंग मशीन लगेगी।