पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Mahila Mandal Played Holi With Flowers With Thakurji

महिला मंडल ने ठाकुरजी के संग फूलों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन

कपासन | महर्षि च्यवन गौड़ बारेगामा ब्राह्मण समाज के महिला मंडल की ओर से फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के सुकन्या महिला मंडल ने महर्षि च्यवन ऋषि आश्रम में महर्षि च्यवन ऋषि एवं सुकन्या की पूजा कर कार्यक्रम शुरू किया। महिलाओं ने फ़ाग के गीत गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाया। महिलाओं ने अलग-अलग दल बनाकर नृत्य किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ | कुंभानगर माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से फागोत्सव व होली का कार्यक्रम कुंभानगर स्थित महेश भवन में आयोजित किया गया। मंडल की सदस्याओं ने प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने भजन व नृत्य किया। सभी सदस्यों को होली के उपलक्ष्य में टाइटल दिए गए। कुंभानगर की सभी माहेश्वरी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। अध्यक्ष उमा न्याति, उपाध्यक्ष सावित्री पलोड़, महासचिव सुनीता पुंगलिया सभी वरिष्ठजन उपस्थित थे। संचालन सचिव मधु न्याती ने किया। इंदिरा ईनानी, कुसुम धूत, मंजू न्याति, मानकंवर मालू, स्नेहलता नारायणीवाल, मधु धूत, लीला पुंगलिया आदि ने सहयोग किया।

कन्नाैज | भगवान मोहनराय एवं चारभुजानाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान संघ होली खेलकर शुक्रवार को रंग पंचमी का महोत्सव मनाया। भक्तों ने भगवान को रंग, गुलाल-अबीर एवं पुष्पों से होली खेलाई। बाद में सभी भक्तों ने एक-दूसरे के रंग लगा रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

कुंभानगर में हनुमान मंदिर पर फाग उत्सव आज... चित्तौड़गढ़ | कुंभानगर स्थित गठीला हनुमान मंदिर पर शनिवार को फाग उत्सव व छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। पंडित रोहित व्यास व कमलेश दास वैष्णव के सानिध्य में दोपहर दो से पांच तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका गायक गिरिराज मित्रमंडल की आशा बजाज की रहेगी। साथ ही मंडल की कार्यकर्ता राधा काबरा शशि अग्रवाल फूलवंती पटवा पुष्पा अग्रवाल व रेखा चौहान एवं समस्त भक्तों की रहेगी। बृज की होली का नजारा देखने को मिलेगा।
खबरें और भी हैं...