- Hindi News
- National
- Sadas News Rajasthan News Marwari Women39s Conference Celebrates Phagotsav Vows Not To Use Polythene
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने फागोत्सव मना कर लिया पॉलीथिन उपयोग नहीं करने का संकल्प
दाधीच महिला मंडल ने फागोत्सव में आयोजित की प्रतियोगिताएं
दाधीच महिला मण्डल के तत्वावधान में दाधीच ब्राह्मण समाज की सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से महर्षि दधिचि वाटिका गांधीनगर में फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। दाधीच महिला मंडल की उपाध्यक्ष चित्रलेखा शर्मा एवं रेखा दायमा ने बताया कि दाधीच महिला मण्डल की सदस्यों ने ठाकुरजी, मां दधिमती एवं महर्षि दधिचि को माल्यापर्ण कर उनके साथ फूलों एवं गुलाल से होली खेली। मण्डल की सदस्याओं ने भजन, गीत गाते हुए एवं नृत्य करते हुए फूलों एवं गुलाल से होली खेली तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई एवं पारितोषिक वितरण किया गया। दाधीच महिला मण्डल की संरक्षक दुर्गादेवी शर्मा, विमला जोशी, इंद्रा भट्ट, स्नेहलता शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। उपाध्यक्ष चित्रलेखा शर्मा, रेखा दायमा, कोषाध्यक्ष उषा तुलछिया, सरोज शर्मा, ज्ञानकिरण दाधीच, सीमा दाधीच आदि ने सहयोग किया। रेखा, लीला, निधि, मंजू, ज्योति, इन्दू, अंजू, रेखा, सीमा, कृष्णा, लक्ष्मी, निधि, मांगीदेवी ने फागोत्सव का महत्व बताया। समाज की वरिष्ठ माता एवं सखियों ने बच्चों सहित भाग लिया। इस अवसर पर सभी सखियों ने फागणिया साड़ी पहनी।
पुठोली प्रेरणा माहेश्वरी महिला संगठन की आेर से फागोत्सव व होली मिलन कार्यक्रम पुठोली स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। मंडल की सदस्याओं ने भाग लेकर प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने भजन व नृत्य प्रस्तुत किए। पुठोली की सभी महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। अध्यक्ष कविता पुंगलिया सचिव स्नेहा नामधरानी कोषाध्यक्ष सुरभि पुंगलिया व संगठन की सांस्कृतिक मंत्री भावना पुंगलिया ममता कोठारी मौजूद थे। संचालन मोनिका गुंजन अलकासिंह निर्मला सीता गायत्री संगीता प्रेम प्रेमलता मंजू सुमन शांतादेवी आशा पुंगलिया पुष्पा काेठारी ने विचार रखे।
चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा की ओर से प्रतापनगर स्थित महेश भवन में फाग उत्सव मनाया गया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्षा मंजू तोषनीवाल ने बताया कि आयोजक टीम के सदस्य कौशल्या आगाल, गीता खटोड़, अर्चना मोदानी, सीमा काबरा और रतन काबरा ने विभिन्न प्रकार के गेम खिलाए। ललिता मालू, सुनीता त्रिपाठी, भावना गगरानी, विजयलक्ष्मी ओझा, रेखा चंडक ने होली हाऊजी खिलाया। मंडल उपाध्यक्ष उषा रांधड़, शशि कला गुप्ता, स्नेहलता भंडारी, आशा पोखरना, शशी सनाढ्य, ने बताया कि संस्कृति से ओत-प्रोत इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाते हुए सभी ने अपने दैनिक जीवन में पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का प्रण भी लिया। समिति प्रमुख ममता आगाल ने गणगौर के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अगला प्रोग्राम पद्मावत ग्रुप की ओर से होगा जिसमें ईसर-गणगौर बनो प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाएं गणगौर उत्सव मनाएंगी। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन बंदना वजीरानी, रेनू इनानी, नीमा, ज्योति सांखला, सुनीता कूलवाल, पदमा पगारिया, कीर्ति नुवाल, मोनिका चंडक, बबीता विजयवर्गीय आदि महिलाएं उपस्थित थीं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सीमा जाजू को दिया गया। द्वितीय शशि कला को दिया गया। जिला सचिव लीला आगाल ने आभार व्यक्त किया।