चाेरी का खुलासा नहीं होने पर ज्ञापन दिया
गंगरार | गत दिनों उपखंड मुख्यालय स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर में हुई चाेरी का खुलासा नहीं हाेने पर ग्रामीणाें ने उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग लेकर सांसद सीपी जोशी को ज्ञापन दिया। प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन देकर बताया कि 27 फरवरी की रात चाेरों ने मंदिर प्रांगण स्थित समिति कार्यालय का ताला तोड़ कर सीसीटीवी कैमरों के आवश्यक उपकरण, अालमारी जिसमें ट्रस्ट का रिकाॅर्ड था को ले गए तथा पास ही स्थित एक कुंए में डाल दिया। मंदिर में आए दिन चाेरी हाे रही है। पुलिस भी इसे राेकने में काेई ठाेस कार्रवाई नहीं कर रही। मंदिर से पहले भी नाग चाेरी हो गया। निज मंदिर में कई बार चाेरी हो गई है। थाने में रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लाेगाें में अाक्राेश है। ग्रामीणों ने वारदात का खुलासा नहीं हाेने पर बाजार बंद व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। प्रबंध कारिणी समिति अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, मंत्री महावीर शर्मा, नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभुलाल तेली, रवींद्र पुरोहित, गोपाल शर्मा, रतन सरेकु, मनीश शर्मा, कैलाश माली, किशन माली, राधेश्याम शर्मा, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।