- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Message Of Help To The Needy In Holi Meeting
होली मिलन समारोह में दिया जरूरतमंदों की मदद का संदेश
चित्तौड़गढ़ | स्थानीय साईं एस्ट्रो विजन सोसायटी की अोर होली मिलन समारोह हुआ। सचिव हरदीप कोर ने बताया कि सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित आसरा सेवा संस्थान में निराश्रित बच्चों के बीच होली मिलन समारोह और सफलता के मंत्र विषयक गोष्टी की गई। अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीतसिंह ने की। सहकारिता विभाग के सहायक निदेशक नानालाल चावला और सोसायटी के संरक्षक पूर्व नप सभापति सुशील शर्मा, समाजसेवी भगवान लाल तड़बा अतिथि रहे। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. संजय गील ने स्वागत किया। पूर्व सभापति शर्मा ने जनकल्याण और निचले तबके की मदद पर जोर दिया। सदस्य ऋतु भटनागर ने हाेली के गीत पेश किए। सदस्यों को भारतीय अखंडता और स्वच्छता की शपथ दिलाई। आसरा संस्थान की शकीरा बानो, कपिल ओझा, मोहित गोड़, भगवत राजावत, संजय नामदेव, दिनेश चावला, विपिन शर्मा, जसपाल सिंह मक्कर, लक्ष्मीकांत दायमा, अधिवक्ता अजय बादल सहित सदस्य उपस्थित रहे।