श्रीराम काॅलोनी में संगीतमय पाठ आज
चित्तौड़गढ़ | श्रीबालाजी मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से शनिवार शाम साढे सात बजे से प्रतापनगर में श्रीराम काॅलोनी में एलबीएस के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। आयोजन से जुडे शंभूलाल भट्ट ने बताया कि पाठ में विनायक उपाध्याय, आनन्द अग्रवाल, दुर्गेश मेनारिया, कमलेश पुरोहित, रामचन्द्र गुर्जर, जगदीश सुखवाल, विजय शर्मा, राजू कंसल, उदय धाकड़, रघुवीरसिंह, दिलीप धाकड, भव्य अग्रवाल,़ सुरेश तनेजा, कालूराम प्रस्तुति देंगे।