- Hindi News
- National
- Begu News Rajasthan News No Extra Arrangements In The Night Till 12 O39clock Women Continue To Worry
रात में अतिरिक्त बसाें की व्यवस्था नहीं 12 बजे तक महिलाएं होती रहीं परेशान
चित्ताैड़गढ़ | राजस्थान रोडवेज द्वारा निशुल्क यात्रा का तोहफा जिला मुख्यालय पर महिलाओंं पर भारी पड़ा। रात नाै बजे बाद बेगूं, रावतभाटा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बसाें की व्यवस्था नहीं हाेने से रात नाै से 12 बजे तक करीब 300 से अधिक महिलाओंं काे परेशानी उठानी पड़ी। कर्इ महिलाओंं काे ताे पूरी रात बस स्टैंड पर ही गुजारनी पड़ी। इधर, सूचना पर रोडवेज अधिकारी पहुंचे जिन्होंने चालक एवं परिचालकों की कमी बताई। इधर, दूसरे मार्गों पर जाने वाली बसाें में देर रात तक भीड़ रही।