पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Now You Will Get Immediate Solution To Any Tax Related Problem

कर संबंधी किसी भी समस्या का समाधान अब तत्काल पा सकेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कर संबंधी किसी भी समस्या का समाधान तुरन्त करने के लिए प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच जो भी आयकर दाता अपनी समस्या व मिलने के लिए सब्सिडी सेंटर सवीना उदयपुर में संपर्क कर सकेंगे। मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा के अनुसार यदि कोई चाहे तो अपनी समस्या मोबाइल नंबर 9477331972 पर वाट्सएप या मैसेज से भी भेज सकते है या उन्हें उनके विभागीय नंबर 0294-2585100 अपनी समस्या के लिए संपर्क कर सकते है।

इस कड़ी में लोगों को आयकर व विवाद से विश्वास स्कीम के संबंध में सभी तरह की जानकारी देने के लिए एक टीम गठित की है। इसमें मेहुल भरत जैन, आयकर उपायुक्त, वृत चितौड़गढ़, श्रीराम मीना, आयकर अधिकारी वार्ड-1, चितौड़, जय कुमार बंसल, आयकर निरीक्षक, चित्तौड़ को सदस्य नामित किया है। उपरोक्त सदस्य आयकर कार्यालय, किला रोड, चित्तौड़ में सभी कार्यदिवसों पर समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक करदाताओं के आयकर के भुगतान के संबंध में सभी जानकारियां देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में यदि किसी को अपने आयकर के भुगतान के प्रति किसी समस्या का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलता है तो व प्रधान आयकर आयुक्त से भी मिल सकते है जो आयकर भवन सब्सिडी सेंटर सवीना उदयपुर कार्यालय में बैठते है।

खबरें और भी हैं...