- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Office Of The Transport Department Will Open On Holidays
अवकाश के दिन भी खुलेगा परिवहन विभाग का कार्यालय
चित्तौड़गढ़ | शनिवार एवं रविवार को भी परिवहन विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस सहित बकाया टैक्स जमा सहित अन्य सामान्य काम भी सामान्य दिनों की तरह होंगे। आरटीओ जेपी बैरवा ने बताया कि राजस्व वसूली के मद्देनजर परिवहन विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शनिवार एवं रविवार को भी ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए है। यह नियम 31 मार्च तक सभी राजपत्रित अवकाशों के दिनों पर लागू रहेगा। आरटीओ ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा शेष सभी कार्य यथा रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट, वाहन हस्तांतरण सहित कार्य संपादित होंगे। इसलिए विभाग के सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों को नियत समय सुबह साढे नौ बजे कार्यालय में उपस्थित होेने के निर्देश दिए है। आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।