- Hindi News
- National
- Sanwariyaji News Rajasthan News One Billion 16 Crore Rupees Budget Of Sanwaliyaji Mandir Passed
सांवलियाजी मंदिर मंडल का एक अरब 16 करोड़ रुपए बजट पारित
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सत्र 2020-21 शनिवार को गोकुल विश्रांति गृह में मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव की अध्यक्षता एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर की उपस्थिति में हुई। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 116 करोड़ रुपए आय एवं 116 करोड़ रुपए व्यय का अनुमान किया गया है। गत वास्तविक बजट का अनुमोदन किया गया।
सत्र 2020-21 में भंडार से 55 करोड़, मनीआर्डर से 1 लाख 25 हजार, भेंट से 3 करोड़ 50 लाख, आवास एवं दुकानों से आय 1 करोड़ 80 लाख, यात्रियों द्वारा छोड़ी गई राशि 1 लाख 25 हजार, भोजनशाला से प्राप्ति 2 करोड़, ब्याज से अाय 3 करोड़ 75 लाख, रोगी वाहन से 50 हजार, गौशाला से आय डेढ़ करोड़, कृषि से 50 लाख, प्रसाद व्यवस्था एवं अन्नकूट से प्राप्ति 17 करोड़, विद्युत जल एवं सफाई चार्ज 5 लाख, अन्य विविध आय 10 लाख, निविदा शुल्क 2 लाख, अनुपयोगी सरप्लस सामग्री नीलामी 10 लाख, ठेकेदारों से स्टॉक रिकवरी 2 करोड़ 50 लाख, आयकर रिफंड से 5 लाख, ठेकेदारों पर आरोपित क्षतिपूर्ति 10 लाख, जायदाद बेचान से प्राप्ति 10 लाख, विगत बचत से प्राप्ति 28 कराेड़ 20 लाख रुपए की आय का अनुमान किया गया। इसी के साथ व्यय अनुमान मे संस्था व्यवस्था व्यय 50 लाख रुपए, परंपरागत महाप्रसाद व साधुसंतों एवं गरीबों काे भोजन 85 लाख, वेतन एवं भत्तों के 16 करोड़, यात्रा भत्ता व्यय 2 लाख, चिकित्सा व्यय 3 लाख रुपए, वाहन इंधन एवं संधारण हेतु व्यय 50 लाख, मशीनरी साज सामान, संयंत्र संधारण 1 करोड़, कार्यालय व्यय 50 लाख, विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार हेतु 40 लाख, विद्युत जल एवं सफाई व्यवस्था 2 करोड़, मेला एवं वर्षभर विविध पर्वों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो के लिए 2 करोड़ 50 लाख, गाेशाला व्यवस्था 4 करोड़, कृषि व्यवस्था व्यय 15 लाख, चिकित्सा शिविर एवं सहायता व्यवस्था 60 लाख, धर्मशाला व्यवस्था 50 लाख, शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियां 25 लाख, निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 64 करोड़, अनुदान व्यय 1 करोड़, स्त्रोत पर कटौती व अन्य शुल्क ऋण पर ब्याज आदि 50 लाख, भोजनशाला व्यवस्था 2 करोड़, निशुल्क भोजन व्यवस्था व्यय 2 करोड़ एवं प्रसाद व्यवस्था पर 17 करोड रुपए व्यय होने का अनुमान किया गया।
ये रहे बैठक में उपस्थित: इस बैठक में मंदिर के सीईओ व एडीएम मुकेश कुमार कलाल, सदस्य भेरूलाल सोनी, विजयसिंह, भेरूलाल गाडरी, भेरूलाल जाट, गेहरीलाल गुर्जर, एक्सईएन रतनलाल मीणा, एईएन सुरेश लढ्ढा व कैलाश आचार्य, सहायक लेखाधिकारी भवानीशंकर तिवारी, वास्तुकार मनोज, प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चन्द्र दाधीच, रोकडिया नंदकिशोर टेलर, संपदा प्रभारी राजेन्द्र शर्मा आदि शामिल हुए। इसके बाद मंदिर सीईओ कलाल ने सांवलियाजी मंदिर परिसर में स्थित ध्यान केन्द्र पहुंचकर श्रद्धालुओं को ध्यान कराया।
इसके साथ बैठक में मंदिर के धर्मशाला, भोजनशाला व प्रवेश द्वारा आदि बंद व अधूरे पड़े निर्माण कार्याे को भी शीघ्र आरम्भ कर पूरा करने का निर्णय हुआ। इसके अलावा मंदिर विस्तार योजना को ओर अधिक व्यवस्थित व सुविधाजनक बनाने के लिये वास्तुकार मनोज के साथ चर्चा की गई। देवकी सदन धर्मशाला के आधुनिकीकरण एवं संचालन के लिये भीलवाड़ा निवासी श्रद्धालु कन्दोई परिवार को सौपने की सहमति बनी। इसी तरह सिंहद्वार से कुरेंठा नाका व आवरीमाता सर्किल तक छाया के लिये फाइबर शेड लगाने, इसी मार्ग में पेयजल व शौचालय सुविधाओं का विकास, हॉल में क्लॉकरूम शीघ्र बनाने का निर्णय हुआ। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के वेतन में दस प्रतिशत वृद्धि करने का एवं प्राकृतिक व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाने के प्रस्ताव लिये। मंदिर की स्टॉफ कॉलोनी में किरायेदार सरकारी कर्मचारियों से वेतन में निर्धारित मकान किराया लेने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव लिया।
अन्य व्यवस्थाओंं एवं विषयों पर भी चर्चा कर लिए निर्णय और प्रस्ताव