पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को जेल भेजने के आदेश
पहुंना | राशमी थाना पुलिस द्वारा पाॅक्सो एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा 9 जनवरी को घर का सामान लेकर बस स्टैंड से घर की ओर जा रही थी। बाइक पर आ रहे करजिया गांव के बंशीलाल पुत्र भंवरलाल नायक ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। उसकी लज्जा भंग की। मामले में अाराेपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को पाॅक्सो न्यायालय चित्तौड़गढ़ में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।