- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Panchayat Elections Bjp Appointed Former Uit Cheyman As District Convenor
पंचायत चुनाव; भाजपा ने प्रभारी बनाए पूर्व यूआईटी चेयमैन बने जिला संयोजक
िजला एवं पंचायत समिितवार प्रभारी बनाए
भाजपा ने पंचायत चुनावों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न टीमों की घोषणा कर दी है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर को जिला संयोजक बनाया गया।
मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष गौतम दक ने पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक अलका गुर्जर और जिला पंचायत चुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल की अनुमति से ये नियुक्तियां की।
पंचायत समिति चुनाव के लिए चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भदेसर में सुरेश जैन, बड़ीसादड़ी में बालूलाल कुमावत, डूंगला में किशनलाल अहीर, निम्बाहेड़ा में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भैंसरोडगढ़ में पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, बेगूं में घीसालाल मेवाड़ा, गंगरार में पूर्व प्रधान देवीसिंह राणावत, राशमी में राकेश नवाल, भोपालसागर में लीलाधर जोशी, कपासन में किशनलाल अहीर को संयोजक बनाया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन व सोशल मीडिया प्रभारी राजन माली को बनाया गया। जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि पार्टी ने जिलेभर में चुनाव की रूपरेखा और प्रारंभिक रणनीति तय की है। संबंधित प्रभारी जल्द ही दौरे करेंगे। जिला परिषद के वार्डवार चुनाव प्रभारी अलग से बनाए गए।