- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Patotsav Celebrated At Dhaneshwar Mahadev Temple
धनेश्वर महादेव मंदिर में पाटोत्सव मनाया
न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित श्रीधनेश्वर महादेव मंदिर का 24वां पाटोत्सव शुक्रवार शाम भक्ति, आरती, शृंगार के साथ मनाया गया।
मंदिर समिति के संस्थापक सदस्यों में रही पूर्व पार्षद लीलादेवी कलंत्री ने बताया कि महादेवजी का विशेष शृंगार व भोग लगाया। आरती व महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन नृत्य किए गए। समिति अध्यक्ष संपत डांगी ने भी भक्तजनों श्रद्धालुओं का स्वागत किया। फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने होली व फाग के गीत भी सुनाए। इस दौरान भगवान का विशेष शृंगार किया गया। प्रसाद भी वितरित किया गया।