शांति समिति की बैठक आज होगी
बेगूं | पुलिस थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक होगी। जिसमें होली के जुलूस को लेकर चर्चा की जाएगी। थानाधिकारी कुशालसिंह ने बताया कि बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शांति समिति के सदस्यों, सभी समाज के लोगों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। शीतला सप्तमी और रंग तेरस के होली जुलूस और त्यौहारों को सौहार्द्रपूर्ण मनाने पर चर्चा होगी।