- Hindi News
- National
- Badesar News Rajasthan News Pensioners Protested Against Cutting Entire Amount Of Salary As Income Tax
वेतन की पूरी राशि आयकर के रूप में काटने पर पेंशनरों ने जताया विरोध
राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़ की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर कार्यालय स्थित पेंशनर समाज कार्यालय जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा की अध्यक्षता में हुई। अतिथि संरक्षक देवीलाल आमेरिया, बसंतीलाल जैन गोवर्धनलाल पलोड एवं हरिप्रसाद त्रिवेदी थे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस वक्त कोरोना वायरस के प्रति समाज में जाग्रति पैदा करना अहम कार्य है। इसके लिए प्रारम्भ स्वयं से करे एवं हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करें एवं हाथ धोयें। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र भैसरोडगढ/रावतभाटा से भी पेंशनर्स का उपस्थित होना सुखद बताया। पूर्व जिला शिक्षाधिकारी एवं संरक्षक कन्हैयालाल पुरोहित ने पै मैट्रिक्स एवं प्री 2016/फैमली पेंशन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्री 2016 के स्थिरीकरण मई 2020 तक ही कोषाधिकारी चित्तौड़ के यहां होंगे। इसके बाद उदयपुर या जयपुर स्थित कार्यालय में ही आवेदन करना होगा। पुरोहित ने न्यूनतम पेंशन 8850/-रू. की जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अभी भी 162 पेंशनर्स न्यूनतम से कम पेंशन प्राप्त कर रहे है। जिसकी सूची उन्होंने प्रत्येक शाखा को उपलब्ध कराते हुए संबंधित से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराए जानेे के निर्देश उपशाखा अध्यक्ष/सचिव को प्रदान किए। बैंक आॅफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं द्वारा गत माह में पूरा वेतन की राशि आयकर के रूप में काट ली गई, जिसका सर्व सम्मति से विरोध किया गया। पुरोहित ने शीघ्र पैन कार्ड बनाने का तरीका भी समझाया। यह जानकारी भी दी कि 30 जून को सेवानिवृति होने वाले पेंशनर्स को अब एक वार्षिक वेतन वृद्धि दिए जाने की संभावना नहीं है। क्योंकि केंद्र सरकार के मना करने के बाद अब राज्य सरकार ने भी 1 जुलाई से दी जाने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि 30 जून के सेवानिवृत्ति पर एक वर्ष पूरा करने के बाद नियमों के तहत नहीं दी जा सकती। अतः देय नही है। बैठक में वयोवृद्ध संरक्षक गोवर्धनलाल पलोड ने बचपन, जवानी, बुढ़ापा में करनीय कार्यों को कविता के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने वेतन नियमन कार्यों में सहयोग करने पर मोहम्मद ईसा शिव शंकर, रामनारायण शर्मा की सेवाओं की सराहना की। कन्हैयालाल पुरोहित, हरीशंकर गौड, कमल कान्त शर्मा, यशवंत दशोरा, भैरूशंकर पुरोहित, नारायण लाल दाधीच, सागर मल जैन की प्रशंसा की। सोहन लाल पांड्या, गिरिराज शर्मा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में यह भी बताया गया कि कोषागार में बकाया पेंशनर्स के पेंशनर्स के सभी बिलो का भुगतान अपै्रल 2020 में हो जाएगा तथा शाखा के प्रयासों से भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर को चिकित्सा सुविधा की मान्यता दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में निंबाहेड़ा के पुनः निर्वाचित अध्यक्ष मानमल शर्मा का स्वागत किया। ख्यालीलाल आचार्य अध्यक्ष भदेसर डाॅ. योगेश व्यास ने विचार प्रकट किए। अब्दुल जब्बार, नंद किशोर निर्भर ने काव्य पाठा किया।