- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Poet Conference At Johar Fair On 18 March
जौहर मेला में कवि सम्मेलन 18 मार्च को
जौहर भवन में 18 मार्च को जौहर श्रद्धांजलि समारोह के तहत कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन के संयोजक नवीन सारथी ने बताया कि कवि सम्मेलन में गिरीश विद्रोही नाथद्वारा, दिनेश भारती इंदौर, श्रेणीदान चारण उदयपुर, कानू पंडित ओड़न, सोहन चौधरी गंगरार, हिम्मतसिंह उज्ज्वल मावली, शक्तिसिंह परिहार, अजय हिंदुस्तानी बेगूं, चित्तौड़गढ़ से राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार, अमृत वाणी, रामेश्वर पांडिया आदि काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन से पूर्व सांस्कृतिक संध्या हाेगी। संस्थान अध्यक्ष तख्तसिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।