पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vana News Rajasthan News Prabhatferi On The 90th Anniversary Of Dandi March Ramdhun In Sarvadharma Prayer Meeting

दांडी मार्च की 90वीं वर्षगांठ पर निकाली प्रभातफेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रामधुन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष और दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ पर गांधी सप्ताह गुरुवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा और प्रभातफेरी आदि के आयोजन हुए।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के शहर संयोजक डा गोपाल सालवी ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला समन्वयक दिलीप नेभनानी ने प्रभातफेरी एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विद्यार्थी हाथों से गांधी संदेश लिखे हुए तख्तियां के साथ गांधीजी के नारे लगाकर चल रहे थे। बेडेन पावेल स्काउट पार्क के सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। जिसमें प्रातः स्मरामि, राम-धुन जय बोलो सत धामों की, सरस्वती वंदना, क्रिश्चियन (ईसाई) धर्म प्रार्थना, गुरु वंदना, रामधुन, इस्लाम (मुस्लिम) धर्म प्रार्थना, जैन धर्म प्रार्थना (णमोकार मंत्र), वी शैल ओवरकम, हिंदू धर्म प्रार्थना (श्री राम स्तुति), हर देश में तू, भजन, सिख धर्म प्रार्थना एवं शांति पाठ भजन प्रस्तुत किए गए।

संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। रेखा शर्मा व निशा अटवाल ने गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन आदि का गायन किया। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि गांधीजी पूरी दुनिया के लिए आदर्श हो गए। अध्यक्षता करते हुए नेभनानी ने कहा कि शांति, अमन चैन गांधी जी के विचारों पर चलकर ही प्राप्त की जा सकती है।

संयोजक डॉ गोपाल सालवी ने गांधीजी के एकादश व्रत पर प्रकाश डाला। आभार नगर परिषद उपसभापति कैलाश पंवार ने व्यक्त किया। सभा में एडीएम मुकेश कलाल, तहसीलदार भूपेंद्र वर्मा, डीईओ नरेश डांगी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामलाल सांगावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेखा शर्मा, बीडीओ राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक समन्वयक शहर डॉ गोपाल सालवी, जिला समिति के सदस्य लक्ष्मीलाल उपाध्याय, भगवती प्रसाद पोरवाल, कमलेश पोरवाल, नारायण गुर्जर, रमेश सेन, डॉ पी अब्राहिम फादर मौजूद थे। रैली का संचालन शारीरिक शिक्षा पारस टेलर व रतन गुर्जर किया। स्काउट गाइड कार्यालय के सीओ विनोद घारु मौजूद रहे। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भी प्रभात फेरी व रैली का आयोजन किया गया। शहर संयोजक गोपाल सालवी के अनुसार गांधी सप्ताह के दूसरे दिन गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता सुबह 11ः00 बजे दिवाकर पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में होगी।

प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व विधायक जाडावत।

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर बेडन पावेल पार्क में आयोजित सर्वधर्म सभा।
खबरें और भी हैं...