- Hindi News
- National
- Begu News Rajasthan News Presentations Of Patriotic Songs On The Anniversary Of Dandi March
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां
पहुंना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष और दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ पर गांधी सप्ताह के तहत कार्यक्रम जारी है। द्वितीय दिवस पर दिवाकर पब्लिक स्कूल गांधीनगर में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल प्रतापनगर व दिवाकर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने एकल युगल व संयुक्त रूप से प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां हुई। सह संयोजक कमलेश पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयोजक डॉ गोपाल सालवी ने किया। अध्यक्षता अखिलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सदस्य, बिलाल हुसैन, रेखा शेखावत रहे। डॉ सालवी ने वर्तमान जीवन में गांधी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सीबीईओ श्यामलाल सांगावत, दिवाकर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य दीपिका पुरोहित व अन्य विषय की अध्यापिकाएं भी मौजूद रही। जिला समन्वयक दिलीप नेभनानी ने बताया कि तृतीय दिवस शनिवार को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12ः30 बजे नीरजा मोदी स्कूल में किया जाएगा। इधर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उप्रावि, कपासन में हुआ। संयोजक शंकर लाल प्रजापत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनदास साधु, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम सिंह चुंडावत, समाजसेवी हिम्मत कोदली, प्रधानाध्यापिका पुष्पा त्रिपाठी उपस्थित रहे। जूनियर वर्ग में गांधी भजन व देशभक्ति गीत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भील बस्ती के छात्र प्रथम रहे व द्वितीय स्थान पर हैप्पी स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गरिमा जैन रही। प्रतियोगिता के पश्चात संयोजक शंकर लाल प्रजापत ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। सीबीईओ मोहनदास साधु ने गांधीजी के जीवन की प्रेरणादाई घटनाएं सुनाएं। एसीबीईओ राम सिंह चुंडावत ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा व आयोजक विद्यालय की प्रतियोगिताओं के बारे में बताया।

निंबाहेड़ा | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की शृंखला एवं दांडी मार्च की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन शुक्रवार को पेंशनर भवन में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता ब्लॉक स्तरीय आयोजन समिति एवं एसडीएम पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पालिकाध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पेंशनर समाज के अध्यक्ष मानमल शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कमल नाहर के विशिष्ट अतिथि थे। समिति सदस्य सचिव एवं कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीतू गुप्ता भी माैजूद रहीं।
संयोजक महेश धूत ने बताया कि राउप्रावि मंडलाचारण की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। भजन एवं देशभक्ति गीत बाल वर्ग में 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम नूरे नाज, द्वितीय शारदा चारण एवं प्रबुद्ध वर्ग में प्रथम दीपेश जांगिड़, द्वितीय नीलम प्रजापति रहे। प्रतिभागियों की निर्णायक टीम में प्रद्युम्न माली, दिलीप पामेचा, रमेश सुथार, अरविंद मून्दड़ा आदि थे। संचालन नीलम प्रजापति व डॉ हीरालाल लुहार ने किया। इस अवसर पर पार्षद मनोज पारख, अनिल सोमानी, अनिल झंवर, शिवलाल, श्यामलाल आमेटा, मनोहर भरडिया, मोड़ीराम प्रजापत, रामेश्वरलाल वैष्णव, रेखा मून्दड़ा, तालिब अहमद, दिनेश गुप्ता, कमलेश वैष्णव, प्रेमप्रकाश वैष्णव, घनश्याम जोशी एवं मजहर हबीब आदि मौजूद रहे।
कपासन | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के तहत गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डाॅ. भीमराव अंबेडकर राबाउप्रावि में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक शंकर लाल प्रजापत, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मोहनदास साधु, अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी रामसिंह चुण्डावत, हिम्मत कोदली, प्रधानाध्यापिका पुष्पा त्रिपाठी उपस्थित रहे। जूनियर वर्ग मे गांधी भजन व देशभक्ति गीत में राप्रावि भील बस्ती कपासन के छात्र प्रथम रहे व द्वितीय डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के छात्र-छात्रा रहे। सीनियर वर्ग मे प्रथम रिलायबल एकेडमी मावि कपासन की छात्राएं रही व द्वितीय स्थान हैप्पी पब्लिक उमावि की छात्रा गरिमा जैन रही।
पहुंना | गांधी जयंती के आयोजन की शृंखला में शुक्रवार को रॉयल पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल में कार्यक्रम हुआ। संयोजक एडवोकेट गोवर्धनसिंह गिलुंडिया के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य रामरतन सिंह भाटी की अध्यक्षता तथा सहसंयोजक लोकेशकुमार आर्य, एसीबीईओ राजकुमार चाष्टा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बालूराम शर्मा, सुरेन्द्र पोखरना, हरिश जीनगर, लोकेशकुमार सुवालका के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत व गांधी जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए। अध्यापक पप्पूलाल माली, भवानीशंकर व्यास, जमनालाल अहीर, अनवर हुसैन, अध्यापिका वंदना पारीक, प्रिया चपलोत, रिंकू राव व प्रियंका पारीक उपस्थित थे। संचालन सिद्धार्थ शर्मा ने किया।
भादसोड़ा | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानसेन में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में भदेसर ब्लॉक के विद्यालय प्रतिभागियों ने भाग लिया। भजन प्रतियोगिता में महेश नाथ मंडफिया प्रथम, कविता एवं दल बागुंड द्वितीय, दुर्गा सरगरा एवं दल तृतीय स्थान पर रहे। देशभक्ति गीत में कृष्णा धाकड़ सुखवाड़ा प्रथम, मंजू कंवर राव गंठेडी द्वितीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप सरपंच अशोक लड्ढा ने की। मुख्य अतिथि सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच शंभूलाल सुथार भादसोड़ा, उपसरपंच नरेंद्र लोढ़ा एवं चमन पाल सिंह थे। श्रीनिवास लड्ढा, उदयलाल खटीक, कैलाश सोनी, ओमप्रकाश टेलर, उमेश आगाल आदि उपस्थित थे।
पारसोली | बरनियास गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। जिसमें गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में बेगूं ब्लॉक के विद्यालयों ने भाग लिया। गांधी भजन प्रतियोगिता में मैना कुमावत प्रथम, मीरा कुमावत द्वितीय व प्रेमकुमारी कुमावत तृतीय स्थान पर रही। देशभक्ति गीत में पूजाकुमारी हजूरी प्रथम, लक्ष्मी कुमावत द्वितीय व सुरेश कुमार बैरवा तृतीय रहे। संचालन पवन कुमार माली ने किया। प्रधानाचार्या सावित्री मीणा द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
भादसोड़ा
निंबाहेड़ा. पेंशनर भवन में आयोजित गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
चित्तौड़गढ़. दांडी यात्रा के तहत हुई प्रतियोगिता में छात्राओं का सम्मान करते हुए।