स्कूल में वाटरकूलर भेंट किया
बड़ीसादड़ी | राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़-बड़ीसादड़ी के डायरेक्टर विनोद कंठालिया की प्रेरणा से भामाशाह सूरत निवासी जयंतीलाल बक्से वाला की तरफ से 120 लीटर क्षमता का वाटर कूलर एवं फिल्टर मशीन भेंट की गई। इससे बच्चों को आरअाे का शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध होगा। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।