- Hindi News
- National
- Sadas News Rajasthan News President Of The Bullion Association Chipar And Dangi Became Ministers
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चीपड़ और डांगी बने मंत्री
लोकेश डांगी
लोकेश चीपड़
चित्तौड़गढ़ | सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लोकेश चीपड़ और मंत्री लोकेश डांगी को चुना गया। चित्तौड़गढ़ सर्राफा एसोसिएशन की आगामी दो वर्ष की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें कोषाध्यक्ष गौतम डांगी उपाध्यक्ष संपत डांगी, कैलाश भराडिया सहमंत्री कमलेश मेहता, प्रचार प्रसाद मंत्री धर्मेंद्र भड़क्तिया का मनोनयन हुआ। संरक्षक मंडल मेंं हंसराज अब्बाणी, किशन पिछोलिया को लिया गया। पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। बैठक में पूर्व संरक्षक रतनलाल डांगी, सुरेश डांगी, सहमंत्री प्रदीप सुराणा, कोषाध्यक्ष कैलाश सोडानी, पारस बोहरा, शिव काबरा, चंद्रप्रकाश खाब्या, विपिन जैन, भगवतीलाल डांगी, इंद्रेश कोठारी, विनय नाहर, संदीप नाहर, राजेश पोरखना, अरविन्द नाहर, नवीन नाहर, प्रकाश डांगी, राजेन्द्र भराडिया मौजूद थे। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।