पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Promoted Yadav Additional Charge Of Deputy Labor Commissioner

पदोन्नत यादव को उप श्रम आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के उप श्रम आयुक्त पद पर लंबे समय बाद पूरे समय उपलब्धता के आसार बने हैं। सरकार ने श्रम निरीक्षक से पदोन्नत हुए करणसिंह यादव को इस पद का कार्यभार दे दिया है।

चित्तौड़गढ़ के उपश्रम आयुक्त कार्यालय में ही श्रम निरीक्षक करणसिंह यादव की गत दिनों श्रम कल्याण अधिकारी के रूप में पदोन्नति हुई। सरकार ने यहां रिक्त उप श्रम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी अब यादव को ही दे दिया है। जिन्होंने बुधवार को यह पद ग्रहण कर लिया। विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी सहित स्टाफ मौजूद था। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद जिले में उपश्रम आयुक्त का पद करीब आठ साल से रिक्त है। अन्य जिलों या संभाग मुख्यालय के अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया जाता रहा है। जिससे श्रमिकों के अलावा कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब कार्यालय कार्य में रुकावट नहीं आए इसलिए श्रम कल्याण अधिकारी बने करणसिंह यादव को उप श्रम आयुक्त अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अभी राजसमंद के श्रम कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार के पास चित्तौडगढ का चार्ज था।

न्यायिक अधिकार के लिए अभी भी रहेगी परेशानी

यादव प्रशासनिक और आहरण वितरण दायित्व के साथ श्रम कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे कार्य संपादित कर पाएंगे। ज्युडिशियरी पावर संभागीय श्रम आयुक्त प्रेमप्रकाश शर्मा के पास ही रहेगा। कार्मिकों को छोटे छोटे कार्यों की मंजूरी या अन्य कार्यों के लिए हस्ताक्षर करवाने या निर्णय लेने के लिए राजसमंद या उदयपुर नहीं जाना पडेगा। हालांकि जानकारों के अनुसार यहां श्रम कल्याण अधिकारी पद पर भी पूर्णकालिक नियुक्ति आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...