प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए
कपासन | खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स के समापन पर समारोह आयोजित कर महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चेक एंव प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। खादी बोर्ड द्वारा स्थानीय विनायक कम्प्यूटर संस्थान पर कोर्स का प्रक्षिक्षण दिया गया था। संस्था संचालक मुकेश हेडा के अनुसार यह प्रशिक्षण नवम्बर में शुरू हुअा। जिसमें दो माह तक 20 महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रभारी रामप्रसाद नामा व जिला प्रभारी बाबूलाल यादव व बादशाह सिंह ने सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए।