- Hindi News
- National
- Sadas News Rajasthan News Rajya Sabha Nomination Bjp Surprised Lakhawat With Rajendra At The Last Moment
राज्यसभा नामांकन : भाजपा ने ऐन वक्त पर राजेंद्र के साथ लखावत काे उतार चौंकाया
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा के लिए शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा ने राजेंद्र गहलोत के साथ एेन वक्त पर पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत को भी नामांकन भरवाकर चौंका दिया। कांग्रेस की तरफ से महासचिव केसी वेणुगोपाल व नीरज डांगी ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा के पास एक प्रत्याशी को जिताने लायक बहुमत है। 200 सदस्यों वाले सदन में एक राज्यसभा सांसद के लिए 52 वोट जरूरी हैं। भाजपा व इसकी सहयोगी आरएलपी के पास 75 विधायक ही हैं। यदि भाजपा एक नामांकन दाखिल करती तो निर्विरोध निर्वाचन होता। यदि 18 मार्च तक नामांकन वापस नहीं लिया जाता तो 26 मार्च काे वोटिंग से फैसला होगा।