- Hindi News
- National
- Rashmi News Rajasthan News Salute To Women For The First Time On Women39s Day Men Took Out A Rally Enhanced Women39s Honor
महिलाओं को सलाम: महिला दिवस पर पहली बार पुरुषों ने रैली निकाल बढ़ाया नारी सम्मान
इन संस्थाओं और समाजाे ने निभाई भागीदारी
महिला दिवस पर अामताैर पर महिलाएं ही रैली, जलसे या अन्य कार्यक्रम कर सशक्तीकरण का संदेश देती है। यह पहला मौका था, जब शहर में पुरुष वर्ग ने रैली निकालकर महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाया।
जॉय एंड केयर संस्थान ने रविवार सुबह यह अनूठा आयोजन किया। सुबह साढ़े सात बजे कलेक्ट्रेट से रैली शुरू हुई। जिसमें सबसे आगे पुरुष विंग चल रही थी। विविध संगठनों से जुड़े पुरुष हर जंग में हार जाअाेगे, अगर बेटी काे ना अपनाअाेंगे, स्त्री का सम्मान परम कर्तव्य, बेटियों पर विश्वास करें जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए या नारे लगा रहे थे।
सांसद सीपी जाेशी, विधायक चंद्रभानसिंह अाक्या, एडीएम प्रशासन मुकेश कलाल, भारतीय जैन संगठना-एंपावरमेंट एंड गर्ल्स ब्रांड एंबेसेडर अंकिता मेहता एवं संस्थान अध्यक्ष पुनीत जैन, महावीर जैन मंडल अध्यक्ष कमल जैन, महासचिव राजेश पगारिया, पार्षद नरेंद्र पाेखरना, अानंदकंवर जाड़ावत ने रैली काे हरी झंड़ी दिखाई। अधिकांश पुरुष सफेद रंग के ड्रेस काेड में उत्साह से पहुंचे। भारत विकास परिषद पदाधिकारी प्रकृति से जुड़िए अभियान के तहत साइकिलों पर थे। पुरुषों के पीछे महिलाएं भी चल रही थीं। सुभाष चाैक में समापन पर सभी को नारी सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अंकिता मेहता ने नई सोच का साथ देने के लिए सभी का
आभार जताया।
100 महिलाओं ने ड्रेस कोड और हेलमेट पहनकर वाहन रैली से दिया सुरक्षा संदेश
महिला अधिकारियों को प्रेरणा सम्मान से नवाजा
इससे पूर्व तेरापंथ भवन में आयोजित समारोह में दो जिले की दो महिला अधिकारियों एएसपी सरितासिंह और जिला शिक्षा अधिकारी कल्याणी दीक्षित को प्रेरणा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन मुकेश कलाल थे। लता पटेल, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष विनिता सेठिया, बीजेएस की ब्रांड एंबेसेडर अंकिता मेहता, वीरेंद्र जैन, कमल जैन आदि मंचासीन थे। मंत्री अंकिता श्रीश्रीमाल के अनुसार शुरुआत सुमित्रा, उर्मिला सुराणा, रश्मि जैन, प्रीतम पोखरना आदि के मंगला चरण से हुई। अध्यक्ष विनिता सेठिया ने कार्यक्रम में सहभागी रहे अन्य महिला संगठनों माहेश्वरी महिला मंडल, महावीर जैन महिला मंडल, जेसीआई पदमिनी, दिवाकर महिला परिषद, साधुमार्गी जैन महिला मंडल आदि की पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया। वीरेंद्र बीकानेरिया, उमा सुराणा ने भी विचार रखे।
सांसद सीपी जाेशी, विधायक चंद्रभानसिंह अाक्या, एडीएम प्रशासन मुकेश कलाल, भारतीय जैन संगठना-एंपावरमेंट एंड गर्ल्स ब्रांड एंबेसेडर अंकिता मेहता एवं संस्थान अध्यक्ष पुनीत जैन, महावीर जैन मंडल अध्यक्ष कमल जैन, महासचिव राजेश पगारिया, पार्षद नरेंद्र पाेखरना, अानंदकंवर जाड़ावत ने रैली काे हरी झंड़ी दिखाई। अधिकांश पुरुष सफेद रंग के ड्रेस काेड में उत्साह से पहुंचे। भारत विकास परिषद पदाधिकारी प्रकृति से जुड़िए अभियान के तहत साइकिलों पर थे। पुरुषों के पीछे महिलाएं भी चल रही थीं। सुभाष चाैक में समापन पर सभी को नारी सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अंकिता मेहता ने नई सोच का साथ देने के लिए सभी का
आभार जताया।
समापन पर सुभाष चाैक में सभी को आयुर्वेद विभाग निमित काढ़ा वितरण किया गया। अध्यक्ष पुनीत जैन ने बताया कि काेराेना वायरस से बचाव की चिकित्सा शिक्षा भी दी गर्इ। कविश जैन शिला जैन सहित कर्इ बच्चे भी रैली में शामिल हुए। डिस्पोजेबल सामग्री काे एकत्रित कर कचरा पात्र में इकट्टा कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।
रैली में जेसीअार्इ पदमिनी, भारत विकास परिषद, अभ्युदय संस्थान,विविध जैन संगठनों, अभ्युदय संस्थान, यूथ फोर चेंज, आपणी विरासत आपणी जिम्मेदारी आदि के पदाधिकारी पहुंचे। स्वागत अध्यक्ष पुनीत जैन, सचिव तुषार सुराणा, कोषाध्यक्ष मोहित सरूपरिया, फाउंडिंग मेंबर एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर अंकिता मेहता, मोहित फत्तावत, हार्टफुलनेस से प्रशिक्षक लता पटेल, शशि सनाढ्य, पूर्व पार्षद सुधीर जैन, उमा सुराणा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. अखिल जोशी, डॉ. सौरभ हाडा, प्रकल्प मट्ठा, भूपेंद्र जैन, रवि मोदी, श्रीकांत पटवा, अमित सरूपारिआ, शानू सुराणा, मोहित पटवा, पलाश कोठरी, आदित्य ढीलीवाल ने किया।
चित्तौड़गढ़ | श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में महिलाओं ने रविवार को महिला सम्मान और शक्ति के साथ सड़क सुरक्षा का भी संदेश दिया। करीब सौ से अधिक महिलाओं ने शहर में साढ़े तीन किमी दुपहिया वाहन रैली निकाली। जिसमें शामिल महिलाएं एक ड्रेस में होने के साथ सिर पर हेलमेट पहने हुए भी रही।
अभा तेरापंथ महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन को लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए देश के 460 केंद्रों पर ऐसी रैलियां निकाली। शहर में यह रैली तेरापंथ भवन से प्रारंभ हुई। जिसे मुख्य अतिथि एडीएम मुकेश कलाल, महावीर जैन मंडल अध्यक्ष कमल जैन, तेरापंथ सभा अध्यक्ष वीरेंद्र बीकानेरिया, मंत्री रजनीश खाब्या, जिला शिक्षा अधिकारी कल्याणी दीक्षित आदि ने हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल करीब सौ से अधिक महिलाएं एक ड्रेस कोड के साथ अधिकांश हेलमेट पहने थी। प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। हेलमेट सहित एक ड्रेस कोड से रैली आकर्षण रही। महिलाओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थी। कार्यक्रम में एडीएम कलाल, डीईओ दीक्षित आदि ने प्रेरक उदबोधन दिए।