- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Sanghar Smriti Rural And Tribal Traditional Sports From Day 17 Jauhar Fair
जौहर मेला 17 से, पहले दिन सांगा स्मृति ग्रामीण व जनजातीय पारंपरिक खेलकूद
जौहर स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह 2020 19 मार्च को आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस श्रद्धांजलि समारोह का आगाज महाराणा सांगा स्मृति पारम्परिक ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता के साथ 17 मार्च को सुबह दस बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारियों के गोला एवं भाला फेंक कर किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता के उपसंयोजक दलपतसिंह तिलोली ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में गोला फेंक, भाला फेंक तथा तश्तरी फेंक प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न प्रकार की दौड़े होंगी। प्रतिभागियों का पंजीयन प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा।
तीरंदाजी एवं स्नेप शूटिंग के प्रतियोगी अपना धनुष, तीर एवं एयरगन साथ लेकर आएंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 मार्च को सुबह के सत्र में नौ बजे से स्नेप शूटिंग, तीरंदाजी, रस्सा कस्सी एवं परम्परागत खेल होंगे। इसी क्रम में सायंकालीन सत्र में शाम चार बजे से घुड़चाल, घुड़ नृत्य घुड़सवारी, साफा बांधो, बालिकाओं के खेल के तहत रूमाल झपट्टा, म्यूजिकल चेयर रेस, मेहंदी प्रतियोगिता के साथ ही कोटा से आने वाले खिलाड़ियों द्वारा रोप मलखंभ के खेल विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। दो दिवसीय खेलकूद का समापन 18 मार्च शाम 6:30 बजे होगा। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी खेल उप संयोजक दलपत सिंह तिलोली, चावंडसिंह दांतड़ाबांध, वीरेंद्र सिंह सांकड़ों का खेड़ा से संपर्क किया जा सकेगा।
कोटा के खिलाड़ी रोप मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे