थाइलैंड के 40 पर्यटकों की स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग ने विदेशी पर्यटकों पर और अधिक फोकस किया है। तीन दिन से दुर्ग पर आने वाले विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग तो हो ही रही है अब होटलों में भी विदेशी ग्रुप को स्क्रीनिंग के बाद ही ठहराया जा रहा है।
चित्तौड़ दुर्ग भ्रमण पर आ रहे विदेशी पर्यटकों की व्यू पाॅइंट के सामने रविवार को भी स्क्रीनिंग जारी रही। इस बीच कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम पर एक होटल से उनके यहां थाईलैंड के पर्यटक ग्रुप के आने की सूचना मिली। इस पर मेडिकल टीम सुबह ही सेतु मार्ग के पास इस होटल में पहुंच गई। वहां ठहरे सभी 40 विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। पर्यटकों को मास्क पहनकर बाहर निकलने को कहा गया। इस बीच पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन ने भी सभी कलेक्टर व एसपी को पत्र लिखकर पर्यटकों पर विशेष निगरानी को कहा।
डांगी पटेल समाज ने होली मिलन समारोह नहीं मनाकर बैठक की ...डांगी पटेल समाज ने रविवार को समाज के छात्रावास में होली मिलन समारोह मनाया, लेकिन इसे बैठक के रूप में मनाया। संस्थान के जिला प्रवक्ता शोभालाल डांगी ने बताया कि काेराेना वायरस की समस्या काे लेकर इस होली मिलन समारोह को स्थिगित कर सिर्फ बैठक की गई। हर परिवार के सदस्य को इससे बचने बारे में जानकारी देने की अपील की गई। संस्थान के जिलाध्यक्ष नटवर डांगी फलवा, सरंक्षक रतन डांगी ठिकरिया, महामंत्री कैलाश बांशा, उपाध्यक्ष राजमल डांगी अमराणा, कोषाध्यक्ष प्रकाश गिलूंड, खेलमंत्री मंगनीराम शंभूपुरा आदि मौजूद थे।
काेराेना का खाैफ... होटलों के लिए गाइडलाइन जारी
{कोरोना के लक्षण-बचाव से संबंधित पर्चे होटल्स रूम में डिस्प्ले किए जाएंगे। {काउंटर्स पर चेक इन में 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगे। { किसी पर्यटक की तबीयत खराब होने पर चेक इन नहीं देंगे। सीधे अस्पताल भेजेंगे। {10 या ज्यादा विदेशी पर्यटकों के समूह में आने पर संचालक चिकित्सा दल को होटल में बुलाकर स्क्रीनिंग करा सकेंगे। { होटल-रेस्टोरेंट संचालक सुनिश्चित करेंगे कि उपयोग के बाद पीपीई किट, मास्क व अन्य संक्रामक सामग्री को मेडिकल बायोवेस्ट की पीली थैली में डलवाएंगे। इन थैलियों को सीटीएफ को आखिरी निस्तारण के लिए देना होगा।