- Hindi News
- National
- Bhadsoda News Rajasthan News Seeing The Fort The Students Were Lying In A Truck Hit By A Keybike One Died The Other Was Chopped
दुर्ग देखकर लाैट रहे छात्राें कीबाइक काे ट्रक ने टक्कर मारी,एक की मौत, दूसरे का हाथ कटा
भादसोड़ा चौराहा के पास चित्तौड़गढ़-उदयपुर फोरलेन ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सौ मीटर तक घिसटती गई। बाइक चालक की मृत्यु हो गई। वहीं पीछे बैठे युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। छात्र अपने दोस्तों के साथ उदयपुर से चित्तौड़ किला घूमने आए थे। मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी के छात्र सौरभ, नीतिक, अर्पित, विजय सोलंकी, यशवर्धनसिंह व वेदांत श्रीमाली तीन बाइक पर उदयपुर से चित्तौड़ किला घूमने आए थे। शनिवार शाम किला घूमने के बाद वापस सभी तीन बाइक पर उदयपुर जा रहे थे। भादसोड़ा चौराहा के पास फोरलेन ओवरब्रिज पर पीछे से आए ट्रक ने सबसे आगे चल रही सौरभ की बाइक को टक्कर मार दी। सौरभ के साथ पीछे वाली सीट पर नीतिक था। लोगों ने बताया कि ब्रिज पर एक ट्रक खड़ा था और बाइक सवार ने साइड ली इसी दौरान पीछे से आते हुए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार जम्मू-कश्मीर के सांबा निवासी 19 वर्षीय सौरभ पुत्र मनजीत शर्मा की मृत्यु हो गई। उदयपुर के शोभागपुरा निवासी नीतिक पुत्र नीलकंठ माली का एक हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर घायल को उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। मृतक के शव को सांवलियाजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। इधर लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादसोड़ा पर प्राथमिक उपचार के दौरान एक हाथ कटा एवं साथ नहीं होने की जानकारी पर रमेश चंडालिया एवं अनिल सारस्वत दोनों तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हाथ संभाल कर लाए जो घायल के साथ भेजा गया।
भादसोड़ा. दुर्घटना स्थल पर एकत्रित लोग एवं ट्रक में फंसी बाइक तथा बिलखते मित्र।
सौरभ बसोतरा