16 कांस्टेबल को सिपाही आॅफ दी मंथ अवार्ड
चित्तौड़गढ़ | पुलिस थानों में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले चुनिंदा दो सिपाहियों को सिपाही आॅफ दी मंथ अवार्ड मिलेगा। पहली सूची जारी हा़े गई है।
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि अवार्ड में सिपाही को एक सौ एक रुपए पुरस्कार मय प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उनके कार्य का विवरण उनके थानों व एसपी ऑफिस के सूचना बोर्ड पर एक माह चस्पा होगा। जिले के सभी आठ वृत से दो-दो सिपाहियों का चयन होगा।
फरवरी माह में चित्तौड़ कोतवाली से बलवंतसिंह व सदर से भजनलाल, गंगरार से मुकेश, विजयपुर से दुर्गा, बेगूं से सुरेंद्रसिंह, पारसोली से बुद्धिप्रकाश, कपासन से रामकिशन, आकोला से सूर्यपालसिंह, मंडफिया से चंद्रशेखर, शंभूपुरा से भागीरथ, निंबाहेड़ा कोतवाली से नारायण, कनेरा से दिनेश कुमार, बड़ीसादड़ी से बहादुरसिंह, निकुंभ से हुकमसिंह, रावतभाटा से करतार और भैसरोड़गढ़ से सूरजमल को चुना गया।