पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स शुरू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार व महिला बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाअाें के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स शुरू किया गया। जिसमें 24 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। विनायक कम्प्यूटर के संचालक मुकेश हेड़ा के अनुसार उक्त योजनान्तर्गत आरएस-सीआईटी व आरएस -सीएफए के अंतर्गत निशुल्क कोर्स शुरू किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद राजेश बारेगामा ने महिलाओं को कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनलाल सोनी, विशिष्ट अतिथि पार्षद सुनीता सांवला एवं अाेम सांई स्कूल के संचालक बुद्धिप्रकाश थे। सभी चयनित 24 महिलाओं को पुस्तकें एवं स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनिल टेलर आदि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...