पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapasan News Rajasthan News Teachers Decided To Give Memorandum At Subdivision And District Level

शिक्षकाें ने उपखंड व जिला स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी की बैठक राउप्रावि गाड़ी लौहार में जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास थे।

जिला मंत्री प्रकाशचंद्र बख्शी ने बताया कि पांच प्रतिशत डीए का भुगतान, मिड डे मील में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना की बकाया राशि व घोषित दुग्ध दर व बाजार मूल्य में अंतर विसंगति को दूर करने, विद्यालयों में बजट आवंटन में देरी राेकने, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित 2016 के बाद नियुक्त शिक्षकों के नोशनल परिलाभ व जाशमा की मृतक अध्यापिका का बीमा प्रकरण शीघ्र भुगतान करने अादि मुख्य मांग है। मुख्य अतिथि व्यास ने कहा कि अप्रैल माह में प्रदेश स्तरीय धरना संभावित है। जिला सह प्रवक्ता सुनील भारद्वाज ने बताया कि बैठक में नववर्ष स्वागत, 14 अप्रैल को सामाजिक समरसता दिवस पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का निर्णय किया। जिले की उपशाखाओं पर 13 मार्च को उपखंड अधिकारी व 17 मार्च को कलेक्टर के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया। जिला कार्यकारिणी के सैयद मुकर्रम अली रमेशचन्द्र पुरोहित, कमल दाधीच, नर्बदाशंकर पुष्करणा, इकबाल हुसैन, राधेश्याम मेनारिया, उदयलाल सुखवाल, महेंद्र जैन ने संबोधित किया| उपशाखा गंगरार भैरव लाल गंधर्व, डूंगला वरदीसिंह, कपासन मुकेश त्रिपाठी, निंबाहेड़ा शौकीन धाकड़ भदेसर शंकरलाल भांबी राशमी जगदीशचंद्र अहीर जोगेंद्रसिंह राणावत सहित दलपत सिंह चुंडावत, नवाबु दीन, रघुवीर कोदली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...