पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungla News Rajasthan News Teachers Gave Memorandum On Demand For Dearness Allowance

महंगाई भत्ता भुगतान की मांग पर शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगरार | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा गंगरार ने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि केंद्र सरकार द्वारा माह जुलाई 2019 से ही कर्मचारियों का 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। राज्य कर्मचारियों एवं राजस्थान सरकार के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत जब-जब केंद्र में वेतन भत्ता बढ़ेगा राज्य में तुरन्त लागू किया जाएगा।

समझाैते के तहत राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुअा मंहगाई भत्ता 5 प्रतिशत की किश्त का भुगतान किया जाना था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की है कि जुलाई 2019 से बढ़े मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। साथ ही संघ की अन्य मांगे भी ज्ञापन में रखी गई हैं। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाललाल शर्मा, संयुक्त मंत्री निशा साल्वे, उपशाखा अध्यक्ष भैरूलाल गंधर्व, उपशाखा मंत्री बीरबल सिंह, सभाध्यक्ष अशाेक कोचिटा अादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...