पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapasan News Rajasthan News Teachers39 Union Submitted A Memorandum To The Sdm Regarding The Two Point Demand

शिक्षक संघ ने दो सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार स्थानीय उपशाखा द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एसडीम पंकज शर्मा को प्रतिनिधि मंडल ने दो सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों को पांच प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता शीघ्र भुगतान करने तथा एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई। उपशाखा मंत्री शौकीन धाकड़ ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश विभाग संगठन मंत्री डॉ. हीरालाल लौहार, उपखाशा अध्यक्ष गोपाललाल व्यास, जिला महिला मंत्री पवन शेखावत, जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल लखारा के नेतृत्व में एसडीएम को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के दौरान उपशाखा सभाध्यक्ष गोपाल तिवारी, महिला प्रतिनिधि सीता स्वर्णकार, रामेश्वरलाल यादव, सुनीता शर्मा, ब्रजेश वैष्णव संगीता टेलर, रूडमल बुनकर, विमलकुमार यादव सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन शाखा अध्यक्ष गोपाललाल व्यास ने किया। प्रदेश विभाग संगठन मंत्री डॉ हीरालाल लौहार ने उपशाखा के समस्त शिक्षकों को जिला स्तरीय धरने में 17 मार्च को शामिल होनेे का आह्वान किया।

कपासन | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की स्थानीय उपशाखा द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों के 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के आदेश करने तथा एनपीएस को बंद कर ओपीएस लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, दिलीप उपाध्याय, जिला प्रतिनिधि कमल दाधीच, इकबाल हुसैन, उपशाखा अध्यक्ष मुकेशचन्द्र त्रिपाठी, मंत्री राजेन्द्र व्यास, शान्तिलाल शर्मा, नन्दलाल बोहरा, रामेश्वरलाल बंजारा, शंकरलाल चौधरी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...