पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दस दिवसीय तप का पारणा कार्यक्रम हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ | नगरी क्षेत्र में बनने वाले बद्रीनाथ धाम, ध्यान एवं योग केंद्र के लिए चित्तौड़ के मुंबई में रहने वाले साधकों ने दस दिवसीय तप का पारणा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

मुंबई बोरीवली में कैलाश काबरा के निवास पर हुआ। इसमें मेवाड़, राजस्थान एवं गुजरात के कई सारे भक्त सम्मिलित हुए। मुंबई निवासियों ने चित्तौड़गढ़ में बनने वाले बद्रीनाथ धाम की अत्यधिक खुशी जताई। रोहित गोपाल भैया ने बताया कि अति शीघ्र मंदिर निर्माण होगा। इसके लिए मंदिर की सदस्यता अभियान शुरू किया। बद्रीलाल नुवाल को रोहित गोपाल भैया के द्वारा सर्वहिताए चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रचार प्रसार समिति का अध्यक्ष चुना गया।
खबरें और भी हैं...