पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News The Demand For Increasing The Amount Of Short Term Loans Of The Farmers Raised In The Assembly

किसानाें काे अल्पकालीन ऋण की राशि बढाने की मांग विधानसभा में उठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने सहकारिता समितियों एवं किसानों के ऋण के संबंध में विधानसभा में मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किसानों के संपूर्ण ऋण माफ नहीं किए गए हैं। किसानों के संपूर्ण ऋण माफ कर नए लोन दिए जाएं। बिना ब्याज अल्पकालीन ऋण की राशि एक लाख पचास हजार है जो कि किसानों के लिए बहुत कम है, जिसे बढ़ाकर 3 से 4 लाख तक करने की मांग रखी। फसलों से प्राप्त उपज को सरकार द्वारा उचित मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की जाए। सहकारिता से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक एवं विभिन्न उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रत्येक पंचायत में सहकारी समिति खोलने की मांग रखी। सहकारी समितियों के चुनाव करवाने व समितियों को मजबूत बनाने की मांग रखी। चित्तौड़गढ़ डेयरी को व्यवस्थित रूप संचालित करने की मांग रखी।

खबरें और भी हैं...