पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वरिष्ठों ने संगोष्ठी में किया महिलाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ नागरिक मंच जिला मुख्यालय की संगोष्ठी शास्त्रीनगर सामुदायिक भवन में हुई। खास बात यह रही कि वरिष्ठों ने पहली बार संगोष्ठी में महिलाओं को मंचासीन अतिथि बनाते हुए उनका सम्मान किया। संगोष्ठी में यस बैंक की दयनीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला।

मंच के प्रांतीय प्रदेश मंत्री देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी विजयलक्ष्मी बहेडिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य शारदा टेलर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य निर्मला डगवार ने कहा है कि विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है, जहां महिलाओं की उपेक्षा होती हो। पूर्व प्राचार्य शशिकला गुप्ता ने नारी शब्द की व्याख्या की। प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी डाड ने कहा कि विश्व महिला दिवस की खुशियों के बीच में यस बैंक की दयनीय स्थिति ने महिला दिवस के रंग में भंग डाला और महिलाएं महिला दिवस के आनंद को भूल कर यस बैक की ओर अपना पैसा बचाने के लिए दौड़ पड़ी। भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर और वित्त मंत्री ने जब ग्राहकों का पैसा नहीं डूबने का आश्वासन दिया तो इसकी अफवाह फैलाकर ग्राहकों के बीच में असंतोष पैदा कर बैंकों के प्रति जनता के विश्वास डगमगाने के पीछे क्या औचित्य था। बसंतीलाल जैन, अमरकंठ उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य सत्यनारायण टेलर, राधेश्याम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. आरएस मंत्री, सुरेश चन्द्र शर्मा, अंजना जैन, राधेश्याम गेहलोत, रतन लाल टेलर, सरिता झुंझुनूं वाली एवं आशाराम चंदानी ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में यह भी बात सामने आई कि विधवा 80 वर्षीय महिला चन्द्रकांता शर्मा ने एसडीएम कोर्ट द्वारा प्रार्थिया को भरण पोषण के लिए अपने आपको सक्षम बताने का निर्णय पारित किया। उस पर प्रार्थिया द्वारा दुःख प्रकट किया गया तथा उसके अधिवक्ता द्वारा पैरवी के लिए पेशियों पर उपस्थित नहीं होने पर भी दुःख जताया।

वरिष्ठ नागरिक मंच की संगोष्ठी में विचाार रखते हुए।


इनका किया सम्मान : संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष नवरतन पटवारी ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में शाल व उपरना पहनाकर, मंच सदस्य शारदा टेलर, शशिकला गुप्ता, निर्मला डगवार अंजना जैन, सरिता झुंझुनूं वाली, आशाराम चंदानी, चंद्रकांता शर्मा, सुनीता कंवर को सम्मानित किया गया एवं बसंती लाल जैन, डाॅ. भगवत सिंह तंवर, राधेश्याम गहलोत राधेश्याम गुप्ता, जे.डी. मदान, कन्हैया लाल खण्डेलवाल, नंदलाल बलवानी, डाॅ. आरएस मंत्री, कालूलाल शर्मा, श्याम वैष्णव तथा सुरेश चन्द्र कुमावत को दूरदर्शिता सम्मान से नवाजा गया।संचालन शशिकला गुप्ता धन्यवाद डाॅ. भगवतसिंह तंवर द्वारा दिया गया।
खबरें और भी हैं...