पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News This Time Amarnath Yatra Will Start From June 23 To August 3

इस बार 23 जून से शुरू होकर तीन अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा 42 दिन की रहेगी। अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर, दूसरा फोटो एप्लीकेशन फार्म पर और तीन फोटो कार्ड पर लगेंगे। फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं हो सकी है। लेकिन हर साल एक मार्च से बैंकों से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाते थे। उल्लेखनीय है कि चित्तौडगढ से भी बडी संख्या में हर साल भक्त दर्शनों के लिए जाते हैं। पहले इस बार सुरक्षा सहित अन्य कारणों से यात्रा दिवस कम होने की जानकारी सामने आ रही थी। लेकिन अब दिवस को अड़तीस कर दी है।

{13 से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा... अमरनाथ यात्रा 13 साल से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं। छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिए यात्रा वर्जित रहेगी। यात्री अपने साथ ऊनी कपड़े, एक छोटी छतरी, बरसाती, जूते, जैकेट, ऊनी जुराबें अवश्य रखें। जेब में पहचान-पत्र के साथ एक पर्ची रखें, जिसमें आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो। रजिस्ट्रेशन पहलगाम मार्ग से और बालटाल मार्ग से होते हैं।

खबरें और भी हैं...