पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadas News Rajasthan News Three Member Team Reached For Annual Assessment Of Pg College

पीजी कॉलेज का वार्षिक असेसमेंट करने पहुंचा तीन सदस्यीय दल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री की बजट घोषणानुसार अब प्रदेश के हर कॉलेज का वार्षिक असेसमेंट होगा। यह प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले फेज में प्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों का असेसमेंट शुरू हो गया है। चित्तौड़ का महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज का असेसमेंट करने के लिए तीन सदस्यीय दल पहुंचा। नेक टीम की तर्ज पर प्रदेश के कॉलेजों का वार्षिक असेसमेंट होगा। पहले फेज 12 से 18 मार्च के मध्य कुछ कॉलेजों का चल रहा है। इसी के तहत यहां महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में आयुक्तालय से तीन सदस्यीय दल में शामिल अजमेर के डा एसके गुप्ता, जोधपुर के डा हरिराम परिहार एवं कोटपूतली के डा अशोक सिंह पहुंचे। दल के सदस्यों ने बताया कि लगातार दो दिन 130 पाइंटों पर असेसमेंट करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट आयुक्तालय को सौंपेंगे। कॉलेज प्राचार्य डा राकेश भट्टड़ के अनुसार यह टीम कॉलेज को मार्क्स देंगी। उसी के आधार पर ग्रेडिंग भी मिलेंगी। इसका उद्देश्य है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद यानी नेक द्वारा असेसमेंट कराने के लिए कॉलेज तैयार रहे। प्रदेश के सभी कॉलेजों हर क्षेत्र में अव्वल बनाने का प्रयास है।

खबरें और भी हैं...