पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chittorgarh News Rajasthan News Training In Advanced Production Technology Of Moong Crop

मूंग फसल की उन्नत उत्पादन तकनीकी का प्रशिक्षण दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ में एक दिवसीय संस्थागत कृषक प्रशिक्षण मूंग फसल की उन्नत उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण हुआ। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित यह संस्थागत प्रशिक्षण में मूंग फसल की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर आधारित था जिसमें जिले से कुल 30 अनुसूचित जाति कृषकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. एसके अग्रवाल ने किसानों को प्रशिक्षण का महत्व व कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी। मूंग फसल की में खरपतवार नियंत्रण के तरीके सिखाए एवं किसानों को आह्वान किया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं मृदा वैज्ञानिक डाॅ. रतनलाल सोलंकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ ने किसानों को मूंग फसल में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व बताय। वर्मी कम्पोस्ट यूनिट में किसानों को तैयार खाद व केचुएं अलग करना तथा बेड़ तैयार करने का तरीका समझाया। अभय कुमार बोहरा ने प्रशिक्षणार्थियों को जैव उर्वरकों के प्रयोग पर प्रकाश डाला। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक राजेश जलवानिया ने बगीचे लगाने एवं पाली हाउस में सब्जी एवं मूंग फसल की उत्पादन के बारे में, डा. रतनलाल सोलंकी ने विचार व्यक्त किए। अंत में केन्द्र के अभय कुमार बोहरा ने कृषक एवं कृषक महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...