- Hindi News
- National
- Gangrar News Rajasthan News Victory Of Foreign Tourist In Vijaypur Hotel 37 Tourists And 21 Employees Will Remain Inside For Two Days
विजयपुर होटल में विदेशी पर्यटक की माैत, दो दिन 37 पर्यटक और 21 कर्मचारी अंदर ही रहेंगे
{होटल में मौजूद लोगों की जांच की जाएगी
{किसी भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले
जिले के विजयपुर में स्थित हैरिटेज होटल कैस्टल में ठहरे एक जर्मन पर्यटक की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। सुबह इसका पता चलते ही खलबली मच गई। जिला प्रशासन से लेकर राजधानी जयपुर तक से अधिकारी जानकारी जुटाने में जुट गए। चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से भी मेडिकल टीमें पहुंची। प्रारंभिक तौर पर मौत नार्मल और कार्डियो अटैक से होना सामने आया। फिर भी कोरोना खौफ को देखते हुए विसरा रिपोर्ट आने तक इस होटल में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। जहां अभी कुल 37 विदेशी पर्यटक और 21 होटल स्टाफ मौजूद है।
मृतक पर्यटक 61 वर्षीय ड्रोव्यज रेनर डोईटमर जर्मनी से 17 सदस्यीय ग्रुप में गत 7 मार्च को भारत आया था। दिल्ली, जयपुर, जोधावर, उदयपुर भ्रमण के बाद यह ग्रुप शुक्रवार दोपहर विजयपुर स्थित हैरिटेज होटल कैस्टल में पहुंचा। जंगल सफारी के बाद ग्रुप ने होटल में डिनर पार्टी की। इसके बाद सभी अपने कमरों में चले गए। शनिवार सुबह सवा छह बजे ड्रोव्यज रेनर डोईटमर की प|ी हेंसल कैटरीन ने उसे उठाया तो वह अचेतावस्था में था। सकते में आई प|ी ने इसकी सूचना दूसरे ग्रुप मेंबर व होटल स्टाफ को दी। ग्रुप में ही शामिल एक डाक्टर ने ड्रोव्यज रेनर की मृत्यु की शंका जताई। उसके बाद विजयपुर एसएचओ औंकारसिंह, सीएचसी के चिकित्सक राहुल दीवान मय स्टाफ होटल पहुंचे। चिकित्साकर्मियों ने विदेशी सैलानी को मृत घोषित करते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन सहित चिकित्सा विभाग को भी दी तो एकाएक अधिकारी भी सकते में आ गए। इधर, प|ी सहित जर्मन दल के पर्यटक विलाप करने लगे। कलेक्टर चेतन देवड़ा के निर्देश पर जिला मुख्यालय से बीसीएमओ डा हरीश उपाध्याय के साथ फिजिशियन डॉ. अनीस जैन, डॉ.संजय पारिक, डॉ. एसके घारु, जितेंद्र वर्मा, नर्स ग्रेड द्वितीय महेश जोशी आदि की टीम विजयपुर की इस होटल पहुंची। शव को विजयपुर सीएचसी में लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी दीपक भार्गव ने भी जानकारी ली।मेडिकल टीम ने होटल में ठहरे शेष सभी पर्यटकों और कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की। पूरे होटल सहित हर रूम की जांच की। किसी भी स्तर पर कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। मेडिकल ज्यूरिष्ट संजय पारीक के अनुसार मौत की वजह साइलेंट अटैक के साथ कार्डियो फेल होना ही लगा है। पूरी स्थिति विसरा रिपोर्ट से साफ होगी। इसलिए प्रशासन ने तब तक होटल में ठहरे ग्रुप के शेष 16 सदस्यों सहित कुल 37 विदेशी पर्यटकों व सभी 21 कर्मचारियों के बाहर निकलने पर पाबंदी रखी गई।
इस बारे में चित्तौड़ बीसीएमओ डाॅ. हरीश उपाध्याय का कहना है कि मृतक पर्यटक का तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जिसने प्रारंभिक तौर पर नार्मल डेथ बताया। कई बार की जांच में किसी पर्यटक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। इसलिए डर या चिंता जैसी बात बिलकुल नहीं है। विसरा रिपोर्ट उदयपुर भेजी गई। एहतियात के तौर पर इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही होटल में रुके पर्यटक रिलीज हो पाएंगे। होटल में मौजूद 21 कर्मचारियों को अंदर रहने के लिए पाबंद किया है।
(पेज 16 भी देखें)
पर्यटन निदेशक ने मांगी जानकारी...कोरोना वायरस के हल्ले के बीच जर्मनी पर्यटक की मौत की खबर जैसे ही जयपुर पहुंची, वहां शासन-प्रशासन भी एकबारगी सकते में आ गया। पर्यटन निदेशक डा भंवरलाल ने जिले के सहायक निदेशक शरद व्यास से जानकारी मांगी। कलेक्टर चेतन देवडा भी लगातार जयपुर व विजयपुर के संपर्क में रहे। जर्मन पर्यटक की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल व प्रशासन अलर्ट हो गया। यहां 8 एंबुलेंस तैयार रखी गई ताकि जरूरत पर बाकी पर्यटकों को लाया जा सके। विसरा को पहले जयपुर भेजना तय हुआ पर शाम को इसे उदयपुर मेडिकल काॅलेज भेजा, ताकि रिपोर्ट जल्द आ सके।
इस ग्रुप की चित्तौडगढ आने से पहले भी चिकित्सा विभाग लगातार स्क्रीनिंग कर रहा था। इनके आठ मार्च को भारत आने के बाद जयपुर में व 12 मार्च को उदयपुर में स्वास्थ्य जांच हुई थी। चूंकि ये पर्यटक यहां उदयपुर से ही आए थे। इसलिए उदयपुर से भी चिकित्सा विभाग की एक टीम शाम को डा सीपी शर्मा व गौतम के निर्देशन में विजयपुर पहुंची और सभी की दोबारा स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य गाइडलाइन का रिव्यू किया। दिल्ली से साथ आए ग्रुप मैनेजर ने बताया कि यह ग्रुप दिल्ली में द्वारिका स्थित ताज विवांता होटल, जयपुर के ट्राइडेंट व उदयपुर में फतहसागर पाल स्थित स्वरुप विलास होटल में ठहरा था। सभी जगह चिकित्सा टीम द्वारा सभी की मेडिकल जांच की गई।कोरोनो वायरस के लक्षणों के बारे में पूछ कर क्लीन चीट दी गई। पेपर साइन कराए गए।
एक सप्ताह में दूसरे विदेशी नागरिक की मौत...एक सप्ताह में किसी विदेशी नागरिक की जिले में यह दूसरी मौत है। छह मार्च को गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सूडान के एक छात्र मोहम्मद की मौत हो गई थी। दो दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी दूतावास रवाना की गई थी। शनिवार को जर्मन पर्यटक की मौत के बाद उसका शव लेने भी जर्मन दूतावास की टीम चित्तौड़ पहुंच रही है। इसलिए देर शाम बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाकर रख दिया गया। इन दो पर्यटकों की मौत के बाद से जिले में चिकित्सा विभाग और प्रशासन और अलर्ट हो गया है।
होटल में जांच
देर तक बर्थ डे पार्टी एंजॉय कर सोया था ड्रोव्यज...शुक्रवार दोपहर ढ़ाई बजे विजयपुर पहुंचने के बाद यह ग्रुप चार बजे जीप सफारी से बाहर गया। शाम सात बजे वापस होटल आया। संयोग की बात यह कि मृतक ड्रोव्यज रेनर का शुक्रवार को ही जन्म दिन था। होटल में इसकी कॉकटेल पार्टी हुई। डिनर करने के बाद सभी मेंबर अपने कमरे में चले गए। बताया गया कि मृतक रात 12 बजे तक पूरी तरह स्वस्थ होकर स्मोकिंग भी कर रहा था। ्रोव्यज रेनर की प|ी हेंसल कैटरीन ने रोते हुए बताया कि वह जल्दी सो गई थी। रात को पति से साढ़े दस बजे बात हुई थी। सुबह छह बजे उठाने लगी तो पति नही उठा।
चिंता इसलिए कम थी: प्रदेश में 8 तारीख से लगातार हो रही थी इस ग्रुप की स्क्रीनिंग
ड्रोव्यज रेनर