- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Video Made By Entrapping Middle Aged Asked For 20 Lakhs
अधेड़ को फंसाकर बनाया वीडियो, मांगे ~ 20 लाख
50 साल के एक अधेड़ का एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने पीड़ित से 20 लाख रुपए की डिमांड की, बाद में 15 लाख रुपए पर सहमति बनी। पीड़ित ने 7 मार्च को सुजानगढ़ थाने में पूरे घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड चार के 50 वर्षीय पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 फरवरी को उसे मनीष कुमार गोलानी निवासी रेगर बस्ती व मंगतुनाथ शाम चार बजे शिवबाड़ी रोड पर एक सूने मकान में ले गए। यहां पार्टी में सभी ने शराब पी। थोड़ी देर बाद एक युवती को बुलाया। वह नशे में था और आरोपियों ने युवती के साथ उसके फोटो-वीिडयो बनाए। बाद में मनीष ने वॉट्सएप पर उसका एक अश्लील वीडियो व दो फोटो भेज कर 20 लाख रुपए मांगे। कहा कि रुपए नहीं दिए तो उसे फंसा देंगे।