- Hindi News
- National
- Vana News Rajasthan News Vishnu Set Out On A Run From Jamshed To Wagah Border For Jai Jawan Jai Farmer
जय जवान-जय किसान के लिए मंदसौर से वाघा सीमा तक दौड़ पर निकला विष्णु
चित्तौड़गढ़ | सेना के जवानों व किसानों को उचित सम्मान मिले। इसी मंशा से 20 वर्षीय युवक हाथों में तिरंगा लेकर मन्दसौर से पंजाब की वाघा बार्डर तक दौड़ लगा रहा है। उसके रविवार सुबह चित्तौड़ पहुंचने पर कलेक्ट्रेट पर स्वागत किया गया। मन्दसौर लसाडिय़ा भाटी निवासी 20 वर्षीय विष्णु खारोल सेना के जवानों व किसानों को उचित सम्मान दिलाना चाहता है। इसके लिए एक मार्च को मन्दसौर से दौड़ लगाते हुए रवाना हुआ। चित्तौड़ में कलेक्ट्रेट पर लोगों ने स्वागत करते भारत माता के जयकारे लगाए। अभ्युदय संस्था के संस्थापक सदस्य हिमांशु माहेश्वरी, मनीष मालानी, मोहित फतावत,मोहित सिंह,गर्वित टेलर,भरत श्रीमाली आदि उपस्थित थे। इधर, जैविक कृषि की चेतना जगाने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले नीरज प्रजापति का ओछड़ी गेट पर स्वागत किया गया। हरियाणा के सोनीपत से निकले नीरज अब तक 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। अपना संस्थान के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विश्व हिंदू गौ सेवा परिषद के गोपालकृष्ण दाधीच, एकल अभियान जिला अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, लक्ष्मण शर्मा, अमित सेन, सुनील अग्रवाल, पद्मावती सेवा संस्थान के देवीलाल प्रजापत, तारावती धाकड़, अकरम छीपा, रोहित धोबी, सुरेंद्र गिल दयाशंकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे