- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Weather 3 Days Later Maximum Cloud Mercury Increased By 3 Degrees
मौसम: 3 दिन बाद छंटे बादल अधिकतम पारा 3 डिग्री बढ़ा
न्यूनतम पारा 10 पर, इस माह अब तक की सबसे सर्द रही गुरुवार की रात
तापमान का उतार-चढ़ाव थम नहीं रहा है। चित्तौड़गढ़ में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान में एकाएक दो डिग्री गिरावट आ गई। गुरूवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस महीने की सबसे सर्द रात थी। जिससे सुबह-शाम ठंड का असर रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हाेने अाैर अरब सागरीय नम हवा चलने से तीन दिन शहर में छाए बादल शुक्रवार काे पूरी तरह छंट गए, लेकिन सर्द हवा का असर रहा। माैसम विभाग के कार्यालय के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जाे कि एक दिन पहले 16.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें एक दिन पहले के मुकाबले तीन डिग्री की बढ़त देखी गई। 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। वही नौ व दस मार्च को न्यूनतम तापमान सोलह डिग्री था। शुक्रवार सुबह शहर में दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
आगे क्या...16 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हाेने से हाल ही प्रदेश में कई जगह बारिश अाैर ओलावृष्टि हुई थी। कई जगह फसलाें काे नुकसान भी हुअा। इसी बीच शुक्रवार काे माैसम साफ हाेने से किसानों की चिंता फिलहाल खत्म हाे गई है। ग्रामीण कृषि मानसून सेवा केंद्र ने सब्जियों की बुवाई पूरी कर गेहूं में सिंचाई व अफीम में चीरा लगाना जारी रखने को कहा है।