- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Welcome To The Procession On Becoming The District President
युकां जिलाध्यक्ष बनने पर जुलूस निकाल कर स्वागत
चित्तौड़गढ़ | नवीनसिंह तंवर के युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं युवराज श्रीमाली के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर युकां व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि सेंती स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सदस्य सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने हरी झंडी दिखा कर विजय जुलूस को रवाना किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से हाेते हुए प्रतापनगर स्थित भगतसिंह पार्क पहुंचा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद उपसभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, पूर्व चेयरमैन रमेशनाथ योगी, महासचिव नगेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद रणजीत लोठ, पूर्व युकां कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, महासचिव गोविंद शर्मा, नयन ओझा, पार्षद बालमुकुंद मालीवाल अादि मौजूद थे।