- Hindi News
- National
- Chittorgarh News Rajasthan News Women Will Have A Different Dress Code Every Day In Gokatha Festival On 26th
गोकथा महोत्सव में 26 को निकलेगी शोभायात्रा हर दिन महिलाओं का रहेगा अलग ड्रेस कोड भी
27 मार्च से दो अप्रैल तक होने वाली गोकथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा के उपलक्ष्य में श्रीगो कथा महोत्सव एवं सत्संग का आयोजन 27 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा।
इस आयोजन की तैयारी को लेकर हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्रीचंद्र भारती महाराज के सानिध्य में महिला मंडल समिति ने गो कथा कार्यालय पर फागुन उत्सव मनाया। इसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गो कथा और शोभा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। महिला मंडल की ओर से शोभायात्रा से कथा तक वेशभूषा का चयन किया गया। इसमें 26 मार्च को शोभायात्रा में केसरिया रंग, 27 मार्च को सफेद साड़ी के साथ लाल रंग बॉर्डर, 28 मार्च को पीला रंग की वेशभूषा, 29 मार्च को लाल रंग व 30 मार्च को हरा रंग का परिधान पहना जाएगा।
वही 31 मार्च को गुलाबी रंग, एक अप्रैल को आसमानी रंग, दो को लाल रंग की चुनर की वेशभूषा का सुझाव महिलाओं द्वारा लिया गया। कथा वाचिका कनकलता पराशर, मधुबाला खण्डेलवाल, सुनीत कोर सोनी, कमलेश उपाध्याय, अनुसुइया कुंवर, कृष्णा वैष्णव, फूलकंवर राजपूत, कंचन पुरोहित, पार्वती राजोरा, सन्नीदेवी, रामीबाई, शांतिबाई, तारादेवी, प्रेम बनवार, सीमा डगवार प्रमिला, मंजू झरवाल, प्रेमदेवी, विजयादेवी, अनितादेवी, मीना तरावट, संगीता चीपड, मधु नहेथा, सुलेखा डांगी, अंगूरबला,मोनिका डांगी, रूपम चौधरी, सुनीता बनवार, लीला आगाल, सुमित्रा साहू, राजकुमारी, इंद्रा सुखवाल, संगीता ओझा, भारती वैष्णव, मीनू कुंवर सोलंकी, सरोज साहू,मीनू साहू ने विचार रखे।